'आज भी महिलाओं को प्रतिबंधों से नहीं मिली आजादी', विजयदशमी पर बोले भागवत
'आज भी महिलाओं को प्रतिबंधों से नहीं मिली आजादी', विजयदशमी पर बोले भागवत
Share:

नागपुर: दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रैली में कहा कि शक्ति हर बात का आधार है। शक्ति शांति और शुभ का भी आधार है। शुभ काम को करने के लिए भी शक्ति की आवश्यकता होती है। दशहरे पर आज RSS ने नागपुर रेशम बाग में रैली का आयोजन किया। RSS प्रमुख मोहन भागवत दशहरे पर रैली को संबोधित किया। मोहन भागवत ने कहा कि मातृ शक्ति की उपेक्षा संभव नहीं है। महिलाओं को हम जगत जननी मानते हैं किन्तु उनको पूजा घर या घरों में बंद कर दिया गया है। विदेशी हमलों की वजह से इसे एक वैधता मिली थी। लेकिन विदेशी हमलों के समाप्त होने के पश्चात् भी उनकी पाबंदियों से स्वतंत्रता नहीं मिली है। जो काम पुरुष कर सकते हैं, उससे अधिक काम महिलाएं कर सकती हैं। मातृ शक्ति के जागरण का काम अपने परिवार से करके समाज में ले जाना है।

मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत की बात सुनी जा रही ही है, हमारा वजन बढ़ रहा है। श्रीलंका के संकट में हमने बहुत सहायता की। यूक्रेन पर हो रही रूस तथा अमेरिका के बीच की जंग में हमारा बड़ा किरदार हो सकता है। इससे हमें गर्व होता है। खेलों में भी नीतियों में अच्छा सुधार हुआ है। हमारे खिलाड़ी ओलंपिक एवं पैरालंपिक में मेडल जीत रहे हैं। कोरोना के पश्चात् देश की अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है। मोहन भागवत ने कहा कि नीतियों में स्पष्टता होनी चाहिए। हालातों के हिसाब से लचीलापर आवश्यक होती है। इसके साथ ही मर्यादा का पालन भी करना होता है। साथ ही लोगों को भरोसे में रखना होता है।

मोहन भागवत ने कहा कि हमें 2 बाधाओं से सावधान रहना है। पहली बाधा तो हम स्वयं हैं। वक़्त के साथ ज्ञान एवं समझ में परिवर्तन होता है। नित्य नूतन के साथ चिर पुरातन या सनातन का साथ आवश्यक है। अन्यथा जीवन कटी पतंग हो जाता है। किन्तु नूतनता भटका न दे, इसके लिए सनातन संस्कृति के मूल्यों पर कायम रहना भी आवश्यक है। दूसरी अड़चन बाहर से आती है जो भारत की प्रगति को नहीं होने देना चाहते हैं। जिनके स्वार्थों को नुकसान होगा, वे बाधा डालते हैं। उनकी शक्तियां गलत विमर्श पैदा करती हैं। वे हमारे देश में कलह, अराजकता, आतंकवाद को बढ़ाते हैं। देश में नियम कानून का सम्मान न रहे, अनुशासन न रहे ऐसे कार्यों को बढ़ाते हैं। ऐसे लोग कभी-कभी घुसपैठ के लिए नजदीकी भी बढ़ाते हैं। पक्षपात को बढ़ाते हुए दुष्टता कपट करती है, इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।

कश्मीरी पंडितों को मिल सकता है आरक्षण, अमित शाह करेंगे बड़ा ऐलान

'नीतीश कुमार ने फिर दिया था साथ काम करने का ऑफर', PK का आया बड़ा बयान

'मैं अगर पार्थ को राजनीति में नहीं लाता तो..', TMC नेता का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -