इंदौर: आज कांग्रेस (Congress) के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने अपना घोषणा पत्र मीडिया के सामने पेश कर दिया है। जिसमे उन्होंने कई समस्याओं का समाधान भी निकाल लिया है। साथ ही शहर के विकास को लेकर और नगर निगम से संबंधित कई बड़े एलान भी कर दिए है। खास बात तो यह है कि संजय शुक्ला ने यह एलान भी कर दिया है कि अगर वह जीत जाते है तो अपनी ओर से शहर में 5 ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएंगे।
बता दें कि इस बात का एलान करते हुए उन्होंने बोला है कि, इस ओवर ब्रिज का निर्माण करने में ना ही नगर निगम ना हीं राज्य सरकार से कोई राशि ली जाने वाली है। इस बीच पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो भी मौजूद थे। जो ये एलान सुन कर दंग रह गए। जिसके साथ साथ आपको बता दें ऐसा भी कहा जाता है कि संजय शुक्ला ने यह भी एलान किया है कि अगर वह जीतते हैं तो कोरोना से पीड़ित लोगों को ₹20 हजार की एकमुश्त सहायता राशि भी दी जाएगी।
आगे की अपडेट जारी है...
72 हज़ार की जगह अब 170000 वेतन उठाएंगे दिल्ली के सीएम, विधायकों की भी बढ़ेगी सैलरी
उद्धव के इस्तीफे के बाद सरकार बनाने में जुटी भाजपा, गोवा पहुंचे शिंदे गुट के विधायक