शादी के बाद भी दूसरी महिला से थे पति के अवैध संबंध, पत्नी ने रोका तो...
शादी के बाद भी दूसरी महिला से थे पति के अवैध संबंध, पत्नी ने रोका तो...
Share:

बक्सर: बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पति ने बीवी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर तौर पर चोटिल हो गई। आनन फानन में महिला को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, किन्तु गंभीर हालत के चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना कमरपुर क्षेत्र की है। कहा जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात से गुस्सा होकर पति ने उसे आग लगा दी।

पुलिस ने महिला को जलाकर मारने की कोशिश में अपराधी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता अंजलि देवी ने बताया कि वह यूपी के गाजीपुर की रहने वाली है। उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को बक्सर के कमरपुर निवासी सूर्य देव राय के साथ हुई थी। शादी के पश्चात भी उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था।

वही इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने पति से चर्चा की। दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। वहीं, महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह पति एवं ससुराल वालों से बहुत परेशान हो गई थी। मगर फिर भी वह जैसे-तैसे सब कुछ सहन कर रही थी। पीड़िता ने कहा कि शनिवार देर रात भी पति के अवैध संबंधों को लेकर उसका ससुराल में विवाद हुआ। गुस्से में रविवार की अल सुबह पति सूर्य देव ने उस पर पेट्रोल छिड़का तथा आग लगा दी। ससुराल वालों ने भी उसकी कोई सहायता नहीं की। चीख-पुकार सुनकर चौकीदार एवं पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया तथा महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। मगर हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में अपराधी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति अभी फरार है। जबकि, ससुर कमलेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी पति को खोजा जा रहा है। मामले की गंभीरता से तहकीकात जारी है।

ड्रग्स तस्करी करने वाले चार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

स्टूडेंट ने मंगाया लैपटॉप, मिला 5 रुपए का साबुन..., ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा झोल

पीएफआइ पर प्रतिबंध लगते ही शुरू हुई यह बड़ी कार्रवाई, उज्जैन सहित कई जिलों में दस्तावेज जब्त

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -