बहिष्कार के बाद भी बिक रही चीनी सामग्री
बहिष्कार के बाद भी बिक रही चीनी सामग्री
Share:

बीजिंग : भारत में यूं तो चीनी सामग्री के बहिष्कार का ऐलान किया गया है लेकिन दावा किया जा रहा है कि बहिष्कार के बाद भी भारत में चीन में निर्मित सामग्री की बिक्री हो रही है। विशेषकर पटाखे आदि की बिक्री का दावा किया गया है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने यह दावा किया है।

अखबार में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि भारत में दीपावली का त्योहार उत्साह से मनाया जाता है और यह उत्साह पटाखे छोड़कर दुगना किया जाता है और ऐसी स्थिति में चीनी पटाखों की बिक्री होने का सिलसिला जारी है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारतीय सोशल मीडिया में चीनी सामग्री के बहिष्कार का अभियान चलाया जा रहा है लेकिन असल में स्थिति कुछ ओर ही है।

यह भी लिखा गया है कि चीन में बने सामान भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में लोकप्रिय है। चीन के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि भारत में बहिष्कार के बाद भी चीन में निर्मित सामग्री की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।

ब्रिक्स में भारत चीन के सामने रखेगा आपत्तियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -