20 घंटे तक 'फ्रीजर बॉक्स' में बंद रहने के बाद भी जिन्दा निकला बुजुर्ग, डॉक्टर बोल उठे 'चमत्कार'
20 घंटे तक 'फ्रीजर बॉक्स' में बंद रहने के बाद भी जिन्दा निकला बुजुर्ग, डॉक्टर बोल उठे 'चमत्कार'
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हैरान करने मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 73 साल के बुजुर्ग को मृत मानकर परिजनों ने लगभग 20 घंटे तक एक फ्रीजर बॉक्स में रखा गया, किन्तु फिर पता चला कि उनकी सांसें चल रही हैं, जिसके फ़ौरन बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर इस मामले को चमत्कार मान रहे हैं क्योंकि फ्रीजर में 20 घंटे रहने के बाद भी बुजुर्ग जीवित है! फिलहाल, बुजुर्ग अस्पताल में है और उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई के कदमपट्टी के 73 साल के बालासुब्रमण्या कुमार अपने छोटे भाई श्रवण के साथ रहते हैं। सोमवार को बालासुब्रमण्या के 'मृत' देह को रखने के लिए श्रवण ने एक फ्रीजर बॉक्स मंगवाया। शॉप स्टाफ ने शाम 4 बजे फ्रीजर बॉक्स उनके एड्रेस पर डिलिवर किया और कहा वे दो दिन बाद इसे वापस ले जाएंगे। जब वे फ्रीजर बॉक्स लेने आए तो उन्हें फ्रीजर में रखे शव में हलचल नज़र आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को बालासुब्रमण्या बेहोश हो गए थे। जिससे उनके छोटे भाई को लगा कि उनका निधन हो गया है। ऐसे में शव को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने फ्रीजर बॉक्स मंगवाया था। पुलिस का मानना है कि छोटे भाई श्रवण की दिमागी स्थिति सही नहीं है। फिलहाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही पीड़ित बुजुर्ग से पूछताछ की जाएगी।

रिलायंस रिटेल को मिले करोड़ो रुपये, इस वैश्विक निवेश फर्म ने खरीदी हिस्‍सेदारी

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए क्या हो गए भाव

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए महानगरों में क्या हैं भाव ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -