इन 11 शहरों में दिखाई जाएंगी 23 देशों की फिल्में
इन 11 शहरों में दिखाई जाएंगी 23 देशों की फिल्में
Share:

भारत के 11 शहरों में 23 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। दरअसल, यूरोपीय संघ फिल्म  समारोह इस बार भाारत में आयोजित किया जा रहा है। यह फिल्म समारोह 18 जून से शुरू होगा और राजधानी दिल्ली में इसका उद्घाटन होगा। इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर करेंगे। दिल्ली में 18 से 24 जून तक यह आयोजन चलेगा। 

दिल्ली के अलावा कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, पुणे, पोर्ट ब्लेयर, गोवा, पुडुचेरी, विशाखापत्तनम और त्रिसूर में यह फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। दिल्ली के आयोजन के बाद अन्य शहरों में यह फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह 18 जून से 31 अगस्त तक चलेगा। 

इस फिल्म फेस्टिवल में विश्व सिनेमा की चुनिंदा 24 फिल्में दिखाई जाएंगी। यह फिल्में 23 देशों की होंगी। इन देशों में इटली, जर्मनी, साइप्रस, बुल्गारिया, स्पेन, पौलेंड, बे​लजियम जैसे देश शामिल हैं। इस फिल्म समारोह का आयोजन भारत का सूचना प्रसारण मंत्रालय,  फिल्म समारोह निदेशालय और यूरोपीय संघ मिलकर कर रहे हैं। 

Shoking!! तो क्या सच में प्रियंका बनने वाली है विदेशी बॉयफ्रेंड के बच्चे की माँ

कार्दर्शियन और जेनर सिस्टर्स हुई Maxims Hot 100 List में शामिल लेकिन..

किम ने कुछ इस तरह से लगाई लिपस्टिक के फैंस हो गए उनके दीवाने

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -