इथोपिया का सैन्य हेलीकाप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 10 घायल
इथोपिया का सैन्य हेलीकाप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 10 घायल
Share:

अदिस अबाबा: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल इथोपियाई सेना का एक हेलीकाप्टर दक्षिण सूडान सीमा के पास स्थित विवादित क्षेत्र अबेई के निकट शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस हादसे में तीन लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (यूनीस्फा) ने इस बारे में जानकारी दी है।

बसंत पंचमी: पश्चिम बंगाल में बन रही विश्व की सबसे ऊँची सरस्वती प्रतिमा, जानिए इसकी विशेषता

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि," यूथोपियाई सेना का हेलीकाप्टर, जिसमें  कुल 23 लोग सवार थे, शनिवार तड़के यूनीस्फा परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,  जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। हादसे में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक है। अपने आधिकारिक फेसबुक साइट पर जारी किए गए वक्तव्य में यूनीस्फा ने बताया है कि, दुर्घटना की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। यूनीस्फा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बल के कमांडर मेजर जनरल गेब्रे अधना वुल्डेज्गु ने कहा है कि, इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। बयान में कहा गया है कि, "एमआई-8 हेलीकॉप्टर इथोपिया के सैनिकों को कडुगली से अबेई की तरफ ले जाने के लिए अपने रुटीन अभियान पर था कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

भारतीय महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए काम करेगा ट्रम्प प्रशासन, बंगाल से होगी शुरुआत

उल्लेखनीय है कि यूनीस्फा की एकमात्र टुकड़ी देश में योगदान दे रही है। इथोपिया फ़िलहाल अपने सैनिकों को कडुगली से अबेई के अलग-अलग जगह पर तैनात कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मिशन को वर्ष 2011 में इस इलाके में तैनात किया गया था। उस दौरान संसाधन संपन्न अबेई में हिंसक वारदातें हो रही थीं, वहीं दक्षिण सूडान सूडान से अपनी स्वतंत्रता का आधिकारिक ऐलान करने वाला था। अब यहाँ 4,500 इथोपियाई सैन्यकर्मी क्षेत्र में यूनीस्फा के शांति स्थापना प्रयासों में शामिल हैं। 

खबरें और भी:-

भारत को करारा झटका दे सकता है अमेरिका, छीन सकता है 1970 से मिल रही सुविधा

अपनी बेटी संग तस्वीर शेयर कर मुस्कुराती हुईं नजर आईं स्मृति ईरानी

डायन और चुड़ैल कभी नहीं बनना चाहती यह एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -