यहाँ 12 महीने का नहीं 13 महीने का होता है एक साल, अभी चल रहा है 2014
यहाँ 12 महीने का नहीं 13 महीने का होता है एक साल, अभी चल रहा है 2014
Share:

हम सभी जानते हैं इस समय साल 2021 चल रहा है लेकिन एक ऐसा देश है जहाँ अभी 2014 ही चल रहा है। सुनकर झटका लगा ना लेकिन यह सच है। जी दरअसल एक ऐसा देश है जहाँ एक साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं। जी हाँ, वैसे हम जिस देश के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम इथियोपिया है। यह अफ्रीकी देश है और इसका कैलेंडर दुनिया से 7 साल, 3 महीने पीछे चलता है। मिली जानकारी के तहत ये देश और भी कई मामलों में एकदम अलग है। जैसे यहां नया साल एक जनवरी को नहीं बल्कि 11 सितंबर को मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि इथोपिया के इस विचित्र ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत 1582 में हुई इससे पहले यहां पर जुलूस कैलेंडर इस्तेमाल किया जाता था।

कहते हैं कैथोलिक चर्च को मानने वाले इस देश ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया जबकि कई देशों ने इसका विरोध किया। वहीँ इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च मानता रहा कि ईसा मसीह का जन्म 7 बीसी (BC) में हुआ था और यहां पर इसी के अनुसार कैलेंडर की गिनती शुरू हुई थी। वहीँ अगर दुनिया के बाकी देशों के बारे में बात करें तो इनमे ईसा मसीह का जन्म AD1 में बताया गया है। इसी के चलते यह देश 7-8 साल पीछे चलता है इसी के चलते यहां का कैलेंडर इतना पीछे है।

आपको बता दें कि इथोपियन अपने आखिरी महीने को Pagume कहते हैं इसमें 5 या 6 दिन ही होते हैं यह महीने साल में उन दिनों की याद में जोड़ा जाता है जो किसी कारण साल की गिनती में नहीं आते हालांकि इस कारण से वहां पर आए सैलानियों किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वैसे यहाँ दुनिया की सबसे गहरी और लंबी गुफा, दुनिया की सबसे गर्म जगह और ढेर सारी प्राकृतिक सुंदरता का यहां खजाना है, जिसकी वजह से दुनियाभर के सैलानी यहां आते हैं।

सामरिक दृष्टी से भारत को सशक्त बनाने में शयामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अहम - अमित शाह

बड़ी खबर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक हुई रद्द

‘मित्रों वाला राफेल, टैक्स वसूली-महंगा तेल, सवाल करो तो जेल’, राहुल का मोदी सरकार पर तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -