ई-श्रम पोर्टल शुरू होने के बाद से अब तक 1 करोड़ से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण
ई-श्रम पोर्टल शुरू होने के बाद से अब तक 1 करोड़ से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण
Share:

नई दिल्ली: श्रम विभाग ने रविवार को बोला है कि असंगठित श्रमिकों के लिए बनाये गए ई-श्रम पोर्टल पर अबतक एक करोड़ से ज्यादा श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके है। जहां इस बारें में विभाग ने एक बयान में बोला कि ई-श्रम पोर्टल पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है और यह असंगठित श्रमिकों से जुड़ा देश का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

ई-श्रम पोर्टल पर प्रवासी कामगारों के पंजीकरण की सुविधा के लिए अभियान 26 अगस्त, 2021 को शुरू कर दिया गया है इसके उपरांत से बड़ी संख्या में श्रमिकों ने इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर दिया गया है। जहां इस बात का पता चला है कि पोर्टल के शुरू किये जाने के 24 दिनों में एक करोड़ श्रमिकों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम कहा जा रहा है। जिसमे निर्माण, परिधान विनिर्माण, मछली पकड़ना, फुटकर विक्रेय, घरेलू काम, कृषि और संबद्ध वर्ग, परिवहन क्षेत्र आदि के असंगठित श्रमिक भी शामिल हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के मुताबिक देश में अनुमानित रूप से 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं, जिन्हें इस पोर्टल पर पंजीकृत करने का लक्ष्य रख दिया गया है।

ITR File की दिनांक बढ़ने के बाद भी देना होगा अधिक ब्याज, जानिए क्यों?

टेक्स वसूली को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- "1,000 से 1,500 करोड़ रुपये का टोल राजस्व..."

NEET एग्जाम के अगले दिन ही अपने घर से गायब हुई छात्रा, परिजनों ने दर्ज की शिकायत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -