'किसिंग कोई बड़ी डील नहीं है', इमरान हाशमी संग लिप-लॉक पर बोलीं ईशा गुप्ता
'किसिंग कोई बड़ी डील नहीं है', इमरान हाशमी संग लिप-लॉक पर बोलीं ईशा गुप्ता
Share:

ईशा गुप्ता को लोग बहुत पसंद करते हैं। वह अपनी फिल्मों के लिए कम लेकर अपने अंदाज के लिए चर्चाओं में रहती हैं। ईशा बॉलीवुड की सबसे आकर्षक एक्ट्रेस में शुमार हैं और आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती हैं। अब आज एक्ट्रेस अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं, लेकिन उनके अंदाज में आज भी कोई कमी नहीं है। आखिरी बार बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम-3' में नजर आईं ईशा गुप्ता की जोड़ी को बॉलीवुड में इमरान हाशमी संग खूब पसंद किया जाता था।

जी हाँ और आप सभी को बता दें साल 2007 में ईशा फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा भी रही थीं। जी दरअसल साल 2012 में 'जन्नत-2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली ईशा गुप्ता अब इंडस्ट्री में इतना एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन, उन्होंने 'बेबी', 'कमांडो', 'रुस्तम' और 'टोटल धमाल' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जादू चलाया है। हालाँकि पहली फिल्म ‘जन्नत-2’ में ही उन्होंने इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन और किसिंग सीन देकर सुर्खियां बटोर ली थीं।

इसके बाद उन्हें एक्टर के साथ राज 3डी में भी सिजलिंग अवतार में देखा गया था। वहीं अपने लिपलॉक सीन को लेकर एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया था कि वो इमरान के साथ लिपलॉक करने में बिल्कुल भी नर्वस नहीं थीं। जी हाँ और उनका कहना है कि ‘किसिंग कोई बड़ी डील नहीं है।’ हालाँकि आज भी ईशा अपने इसी बयान पर कायम हैं। ईशा इंडस्ट्री में अब बहुत कम एक्टिव हैं लेकिन अपनी फोटोज के चलते वह हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

जालीदार ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं मलाइका, साफ़ नजर आए क्लीवेज

वुमेन फैशन पर भड़कीं आशा पारेख, कहा- 'सड़ियां और सलवार-कमीज पहनो ना'

आखिर क्यों गोलमाल रिटर्न्स में नहीं नजर आए शरमन, किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -