प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
Share:

नई दिल्लीः देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर शुरू की गई इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार इस बार देश के मशहूर पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को दिया जाएगा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके तहत 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने बताया कि गुरुवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि देश में राष्ट्रीय एकता के कार्यों के लिए भट्ट को 2017 और 2018 के 31वां इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पहले यह सम्मान पूर्व पीएम राजीव गांधी (मरणोपरांत), पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रख्यात वैज्ञानिक सतीश धवन सहित कई हस्तियों को दिया जा चुका है। ‘चिपको आंदोलन’ से जुड़े रहे 85 वर्षीय गांधीवादी पर्यावरणविद भट्ट को इससे पहले भी कई बरे पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जिसमें पद्म भूषण, रमन मैग्सेसे और गांधी शांति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान शामिल हैं।

यूपी बाढ़ः उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 560 करोड़ की क्षति, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

प्रियंका गाँधी का मिशन यूपी, रायबरेली में आयोजित करेंगी 3 दिवसीय कार्यशाला

मध्यप्रदेश में लगे पोस्टर्स में सिंधिया के साथ नज़र आए पीएम मोदी और शाह, कांग्रेस में मचा कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -