घर के आस-पास हो इन 8 में से कोई भी एक पेड़ तो कभी नहीं आता संकट
घर के आस-पास हो इन 8 में से कोई भी एक पेड़ तो कभी नहीं आता संकट
Share:

पेड़-पौधे से ही धरती का जीवन संचालित होता है। अगर आपके घर के आसपास ऐसे पेड़ लगे हैं जो भरपूर ऑक्सीजन देने के साथ ही आपकी सेहत की रक्षा भी करते हैं तो आप निरोगी रहकर सुखी और समृद्ध बने रहेंगे। आज हम आपको उन पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर के आस-पास हो तो कभी कोई संकट सामने नहीं आता। आइए बताते हैं।

बरगद का पेड़ : घर की पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ होने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं, हालाँकि इसकी घर पर छाया नहीं पड़ना चाहिए और घर की छाया इस पर नहीं पड़ना चाहिए।

पीपल का पेड़ : आप सभी को बता दें कि घर की पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष आपके जीवन के सारे संकट को मिटा देगा और भरपूर ऑक्सीजन देगा।


नीम का पेड़ : आपको बता दें कि घर के वायव्य कोण में नीम का पेड़ लगाएंगे तो जीवन में कभी भी रोग नहीं होगा और किसी भी प्रकार का आकस्मिक संकट भी नहीं आएगा।

केले का पेड़ : आप सभी को शायद ही पता होगा कि घर की ईशान दिशा में केले का पेड़ लगाने से घर में धन, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

नारियल का पेड़ : कहा जाता है घर की दक्षिण दिशा में नारियल का पेड़ शुभ फलदायक होता है।

पारिजात का पेड़ : आपको बता दें कि घर की उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाना उचित है। जी हाँ क्योंकि इससे घर परिवार में खु‍शी का माहौल बना रहता है और व्यक्ति लंबी आयु प्राप्त करता है।

अनार : यह पेड़ भी घर की उचित दिशा में लगाना चाहिए इससे कर्ज जैसी स्थिति निर्मित नहीं होती है।

अशोक का पेड़ : दक्षिण दिशा में अशोक का वृक्ष लगाने से घर के बच्चों की बुद्धि तेज होती है।

महिलाओं के स्तन बताते हैं उनका स्वभाव, जानिए कैसे?

रोज शंख बजाने से होते हैं जबरदस्त फायदे, बढ़ती है आंखों की रोशनी

5 जून को है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा विधि और मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -