रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री, बनेंगी लेडी सिंघम
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री, बनेंगी लेडी सिंघम
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मशहूर कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण ने एंट्री मार ली है। निर्देशक रोहित की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पुलिसवाली की भूमिका निभाती दिखाई देने वाली हैं। ये पहली बार होगा जब रोहित अपनी फिल्म में एक पुलिसवाली को दिखाएंगे। इस खबर के समाने आते ही दीपिका पादुकोण एवं सिंघम फिल्म के प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं।

वही इससे भी बड़ी खुशी की बात ये है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ अजय देवगन एक बार फिर पर्दे पर अपना लोकप्रिय बाजीराव सिंघम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। ये पहली बार होगा जब अजय और दीपिका को साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। लेडी सिंघम के किरदार में दीपिका पादुकोण को देखने के लिए अभी से प्रशंसक एक्साइटेड हो गए हैं।

वर्ष 2011 में अजय देवगन ने फिल्म 'सिंघम' से अपने कॉप यूनिवर्स का आरम्भ किया था। इसमें अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया एवं देशभर में छा गए। वर्ष 2014 में फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' आई थी। इसमें अजय के साथ करीना कपूर खान को देखा गया था। हालांकि ये पहली बार है जब फिल्म में किसी अभिनेत्री को पुलिस के किरदार में देखा जाने वाला है। दीपिका पादुकोण से पहले उनके पति रणवीर सिंह भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। रणवीर ने फिल्म 'सिम्बा' में शानदार काम करके दिखाया था। उन्होंने पुलिस वाले संग्राम भालेराव का किरदार निभाया था। उनके इस फनी अंदाज को बहुत पसंद किया गया था। रणवीर और अजय के अतिरिक्त रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' भी बनाई है।

रियलिटी शो में गोविंदा के आते ही आखिर क्यों भड़के जितेंद्र? हाथ जोड़कर भारती ने मांगी माफी

'बबीता जी' संग अफेयर की ख़बरों पर आया टप्पू का बयान, बोले- 'लाइफ का हिस्सा...'

उर्वशी की बिकिनी फोटोज पर आई बेटे की प्रतिक्रिया, बताया कैसा लगता है?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -