इस अभिनेत्री के निधन से सदमे में है मनोरंजन जगत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
इस अभिनेत्री के निधन से सदमे में है मनोरंजन जगत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
Share:

ओडिया मूवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सुनने के लिए मिली है। दिग्गज अभिनेत्री झरना दास का देहांत हो गया है। उन्होंने 1 दिसंबर की देर रात कटक के चांदनी रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। खबरों का कहना है कि अभिनेत्री वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित थीं और बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झरना दास के निधन पर दुख जाहिर किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर अभिनेत्री के निधन पर शोक भी व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'महान उड़िया अभिनेत्री झरना दास के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें उड़िया फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाने वाला है। परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

1945 में जन्मी, दास ने 60 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 'श्री जगन्नाथ', 'नारी', 'आदिनामेघ', 'हिसाबनिकस', 'पूजाफुला', 'अमादबता' जैसी मूवीज में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार भी अपने नाम कर लिए है। वहीं, अभिनेत्री को उड़िया मूवी उद्योग में अपने आजीवन योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित 'जयदेव पुरस्कार' से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो कटक के साथ एक बाल कलाकार और उद्घोषक के रूप में भी काम किया था।

मनोरंजन जगत पर छाए मौत के बादल, इस फिल्ममेकर ने दुनिया को कहा अलविदा

रजनीकांत के साथ था इस मशहूर एक्ट्रेस का अफेयर, घर में पंखे से लटकी मिली थी लाश

कृति और प्रभास के रिश्ते को लेकर वरुण ने दी ये हिंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -