भारती सिंह का होगा मेडिकल टेस्ट, कुछ देर बाद अदालत में पेशी
भारती सिंह का होगा मेडिकल टेस्ट, कुछ देर बाद अदालत में पेशी
Share:

मनोरंजन के जगत में एक बार फिर ड्रग्स केस छाया हुआ है। कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को NCB ने गांजा लेने के जुर्म में हिरासत में ले लिया था। अब NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि भारती के हस्बैंड तथा लेखक हर्ष लिम्बचिया भी हिरासत में लिए गए हैं। दूसरी ओर आज भारती सिंह की अदालत में पेशी होनी है। बताया जा रहा है कि इस जोड़ी ने NCB के अफसरों संग पूछताछ में ड्रग्स की बात को स्वीकार किया है। 

ड्रग्स केस में कॉमेड‍ियन भारती सिंह तथा उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाच‍िया की गिरफ्तारी से लोग सकते में हैं। NCB ने शन‍िवार को मुंबई में 3 स्थानों पर छापेमारी की थी। भारती तथा उनके पति हर्ष के घर पर भी छापेमारी हुई थी। जिसके पश्चात् दोनों को NCB ने समन किया था। पूछताछ के पश्चात् शन‍िवार को भारती सिंह को NCB ने हिरासत में ले लिया, जबकि हर्ष को रव‍िवार को हिरासत में लिया गया है। 

भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल तथा कोरोना जाँच के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रातः 11.30 बजे भारती और हर्ष को अदालत में पेश किया जायेगा। भारती तथा हर्ष संग दो ड्रग पेडलर्स भी अदालत में पेश होंगे। भारती सिंह को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। उनके साथ उनके हसबैंड हर्ष लिम्बाचिया तथा दो ड्रग पेडलर हैं। ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा कॉमेड‍ियन भारती सिंह की गिरफ्तारी ने सभी को बड़ा झटका दिया है। वही पेशी के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

एनसीबी की हिरासत में आए कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष

इस वीकेंड सलमान लगाएंगे अभिनव की क्लास, टीवी क़्वीन घरवालों को देंगी ये मजेदार टास्क

आँख मारते नजर आईं हिना खान, बार-बार देखा जा रहा है यह वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -