बुर्का पहनकर जुलूस में घुसे, छेड़छाड़ करते पकड़ाये
बुर्का पहनकर जुलूस में घुसे, छेड़छाड़ करते पकड़ाये
Share:

इलाहाबाद : यहां पुलिस ने दो ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहनकर जुलूस में घुसे होकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़ाया गया एक व्यक्ति विश्व हिन्दू परिषद का पदाधिकारी जबकि दूसरा उसका साथी है। फिलहाल पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि विहिप का पदाधिकारी अभिषेक यादव और उसका एक साथी बुर्का पहनकर जुलूस में पहुंचे थे।

यहां इनके द्वारा जब महिलाओं से छेड़छाड़ की जाने लगी तो जुलूस में मौजूद लोगों ने आपत्ति ली, लेकिन इसके बाद भी ये जब ये नहीं माने तो फिर लोगों ने बुर्का उतरा लिया। जैसे ही सच्चाई सामने आई, लोगों ने इन्हें पीटा तथा बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर लोगों का यह कहना था कि छेड़छाड़ तो बहाना था, ये किसी गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से जुलूस में घुसे थे। पुलिस का कहना है कि जब तक पूछताछ न हो जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता। मामले को लेकर अभिषेक यादव की ओर से भी सात लोगों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि आरोपी इसके पहले भी जेल की हवा खा चुका है, उस पर सांप्रदायिक विवाद भड़काने का आरोप लगा था।

सरेराह छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने खुद को किया जिन्दा आग के हवाले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -