World Cup 2019 : इंग्लैंड ने दी अफगानिस्तान को 150 रनों के विशाल अंतर से मात
World Cup 2019 : इंग्लैंड ने दी अफगानिस्तान को 150 रनों के विशाल अंतर से मात
Share:

लंदन : कप्तान इयोन मॉर्गन के रिकॉर्ड तोड़ शतक के बूते इंग्लैंड ने मंगलवार को विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान को 150 रन के विशाल अंतर से हराया। यह इंग्लैंड के विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इसके पहले फिरंगी टीम ने अपने पड़ोसी स्कॉटलैंड को 2015 विश्व कप में 119 रन से हराया था। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड अब अंक तालिका में नंबर एक पायदान पर पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से भड़की सानिया, कहा- मैं पाकिस्तानी टीम की माँ नहीं....

इस तरह रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के अनुसार इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने छक्के-चौके की बरसात करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 397/6 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान 50 ओवर्स में 247/8 ही बना पाई। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और आदिल रशिद ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए। अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। रहमत शाह (46) और असगर अफगान (44) ने उनका साथ निभाया।

VIDEO: क्रिकेट मैदान में शॉर्ट्स हटाकर पेशाब करने लगा व्यक्ति, जानिए भारतीय या पाकिस्तानी?

इसी के साथ पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गिरा। नूर अली जादरान (0) को जोफ्रा आर्चर ने चलता किया। इसके बाद 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर मार्क वुड ने गुलबदीन को अपना शिकार बनाया। गुलबदिन ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदरी निभाकर रहमत शाह चलते बने। आदिल रशीद ने उन्हें 46 रन पर चलता किया। 

कोपा अमेरिका कप : चिली ने दी जापान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात

World Cup 2019 : चोट से परेशान इंग्लैंड का अफगानिस्तान से मुकाबला आज

VIDEO: भारत-पाक मुकाबले से पहले सानिया के साथ हुक्का पीते नज़र आए शोएब ! फैंस ने लगाई क्लास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -