इंग्लैंड में लॉकडाउन खुलने का जश्न, एक ही दिन में 28 लाख लीटर शराब गटक गए लोग
इंग्लैंड में लॉकडाउन खुलने का जश्न, एक ही दिन में 28 लाख लीटर शराब गटक गए लोग
Share:

लंदन: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का ब्रिटेन पर बहुत ज्यादा असर पड़ा था। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जोनसन तो खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालाँकि, बहुत लम्बे समय तक लॉक डाउन लगाए रखने के बाद अब वहां पर स्थिति मे सुधार दिखाई देने लगा है। पीएम बोरिस जॉनसन ने अब वहां पर धीरे धीरे लॉक डाउन को खोलना आरंभ कर दिया है।

इंग्लैंड में पब और रेस्तरां अब एक बार फिर से खुलने लगे हैं। किन्तु अब समस्या की बात ये है की ये छूट एक बार फिर से चिंता का सबब बन सकती है। क्यूंकि पब रेस्तरां के खुलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर टूट पड़े हैं। इंग्लैंड में हाल ही में शनिवार को सुपर सटर्डे नाइट का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए लगभग 30 लाख लोग अपने घरो से बाहर निकले और इस दौरान कोई 50 हजार बार, रेस्तरां लोगो की मौजूदगी से भर गए। 

घरो से निकलने के लिए लोग कितने उत्सुक थे, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है, की इस दिन लोग लगभग 28 लाख लीटर शराब पी गए। यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है की इसी दिन प्रिंस फिलिप का भी अंतिम संस्कार किया गया था। ऐसे में जब कई लोग शोक मन रहे थे, इंग्लैंड जश्न में डूबा हुआ था। इस भीड़ से खुश पब-रेस्तरां के मालिकों का कहना है की लॉकडाउन में उन्हें जो नुक्सान हुआ वो सब, कुछ दिनों में फिर से सही हो जाएगा।

न हो वैक्सीन की किल्लत, इसलिए केंद्र सरकार ने SII और भारत बायोटेक को दिया 2 महीने का एडवांस

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के एक महीने की लागत जीडीपी का 1-2 प्रतिशत है: बोफो सिक्योरिटीज

IOC और BPCL का बड़ा ऐलान, दिल्‍ली-हरियाणा-पंजाब के अस्‍पतालों में की जाएगी ऑक्‍सीजन की सप्लाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -