इस देश की दो महिला क्रिकेटर्स ने की सगाई, क्रिकेट बोर्ड ने दी शुभकामना
इस देश की दो महिला क्रिकेटर्स ने की सगाई, क्रिकेट बोर्ड ने दी शुभकामना
Share:

नई दिल्लीः इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने सगाई कर ली है। दोनों इंग्लिश क्रिकेटर के रिश्ते में बंधने से बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों रिश्ते में बंधने की लिस्ट में एक और जोड़े का नाम शामिल हो गया है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट के बाद अब इंग्लैंड टीम की दो खिलाड़ी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला किया।

नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी सगाई की खबर से फैंस को अवगत कराया। नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने अपने रिश्ते में बंधने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा, हमारे मैग्जीन और वाइन पार्टी का स्वागत करें। मिस्टर एंड मिसेज ब्राइड्समेड। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनके इस फैसले से खुश है। बोर्ड ने दोनों को बधाई भी दी है। बोर्ड ने ट्वीटर पर दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट को बधाई, इन दोनों ने अपने सगाई की घोषणा कर दी है। 

रोहित शर्मा के साथ हुई घटना पर भड़का यह क्रिकेटर, सुरक्षाकर्मीयों पर साधा निशाना

Shanghai Masters: यूवा खिलाड़ी से मात खाए टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच

विराट ने इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ कर बने भारत के नंबर वन कप्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -