बिहार में 'कूकर' से कर डाली इंजीनियर की हत्या, ईद मनाने विदेश से आया था घर
बिहार में 'कूकर' से कर डाली इंजीनियर की हत्या, ईद मनाने विदेश से आया था घर
Share:

पटना: बिहार के दानापुर से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसमे विदेश से लौटे एक इंजीनियर का क़त्ल कर दिया गया है। पुलिस को उसके क़त्ल के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वह ईद मनाने के लिए विदेश से घर आया था। उसका कूकर से कूचकर निर्मम तरीके से क़त्ल किया गया है। पुलिस क़त्ल का कारण तलाशने में जुटी हुई है।

वही मामले की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक शख्स रविवार को ही विदेश से दिल्ली होते हुए शख्स फुलवारी में अपने घर लौटा था। यह घटना फुलवारी के कर्बला ताज नगर क्षेत्र की है। मृतक शख्स की पहचान जफरुद्दीन उर्फ सलाउद्दीन के तौर पर हुई है।

पुलिस मृतक शख्स के घरवालों से पूछताछ में जुटी हुई है। क़त्ल की वजहों का पता लगाया जा रहा है। मृतक शख्स विदेश में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। वह कर्बला ताज नगर में अपना मकान बनाए हुए था। बताया जा रहा है कि पिछली रात किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई भी हुई थी। फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष इकरार अहमद ने कहा कि क़त्ल की खबर के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं। शख्स को कूकर से मार कर क़त्ल किया गया है। उसके सिर पर कूकर के चोट के निशान हैं। एक कूकर जब्त हुआ है जिसके ऊपर खून लगा हुआ है। पूरे मामले का खुलासा तहकीकात के बाद ही हो पाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ईद मनाने के पैसे नहीं थे तो लोगों को लूटने निकल पड़े, पुलिस के हत्थे चढ़े आसिफ, मोनिस और समीर

'गुरु' के नाम पर कलंक! 8वीं के छात्र का यौन शोषण करता था टीचर, विरोध करने पर दी फेल करने की धमकी, और फिर...

नन्हे अली ने अपने दोस्त से ही करवाया अपनी पत्नी का बलात्कार, फिर रची ये ख़ौफनाक साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -