प्यार हो तो ऐसा! 21 साल तक पत्नी के शव के साथ रहा पति, वजह बहुत गंभीर
प्यार हो तो ऐसा! 21 साल तक पत्नी के शव के साथ रहा पति, वजह बहुत गंभीर
Share:

आजकल कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है उस मामले में एक 72 वर्षीय शख्स अपनी पत्नी के शव के साथ 21 साल तक रहा। जी हाँ, वह अपने एक कमरे वाले घर में पत्नी के शव को ताबूत में रखकर रह रहा था। जी हाँ और मिली जानकारी के तहत पत्नी की मौत के बाद भी वो उससे अलग नहीं होना चाहता था। इसी के चलते उसने पत्नी के शव को घर में ही दफना दिया। अब उस शख्स ने अपनी पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया है। जी हाँ, काफी रोते-बिलखते पत्नी को 'अंतिम विदाई' देते हुए शख्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं।

आपको बता दें कि 72 साल के इस शख्स का नाम Charn Janwatchakal है और वो थाईलैंड के Bang Khen जिले का रहने वाले हैं। जी हाँ और थाई सेना में डॉक्टर रहे Charn अपनी पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और जब पत्नी की मौत हुई तो उन्होंने उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने के बजाय घर में ही दफना दिया। जी दरअसल उनकी पत्नी की मौत एक बीमारी से हुई थी और इस घटना के बाद Charn के दो बेटे घर छोड़कर चले गए। हालाँकि Charn Janwatchakal को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने शव को घर में ही दफनाए रखा। वह कभी शव के पास जाकर बातें करते थे तो कभी उसके साथ ही सो जाते। हालाँकि 21 साल बाद पिछले महीने (29 अप्रैल) Charn ने पत्नी का अंतिम संस्कार करने के फैसला किया।

जी हाँ और इसके लिए उन्होंने एक संस्था से संपर्क किया। संस्था की मदद से उनकी पत्नी के शव के अवशेषों को ताबूत से बाहर निकाला गया और विधि-विधान से आखिरी बार विदाई दी गई। वहीँ बीते सोमवार को एक स्थानीय वकील Nitithorn Kaewto ने उनसे संपर्क किया और उनका इंटरव्यू लिया। वकील ने बताया कि बुजुर्ग शख्स काफी पढे-लिखे है और उनके पास कई डिग्रियां हैं, हालाँकि पत्नी की मृत्यु के बाद वो बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके घर में ना तो लाइट है और ना ही ढंग का बिस्तर। हालांकि, पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद उन्हें कई सारी सुविधाएं दी गई।

VIDEO: सड़क पर रखा कूड़ा उठा रहा था सफाईकर्मी, अचानक हुआ चौकाने वाला हादसा

Shocking Video: डायनासोर जैसा जानवर देख चौंके लोग!

इस भारतीय कंपनी में काम के बीच 30 मिनट सो सकते हैं कर्मचारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -