पाक ने फिर की सीमा पर गोलीबारी, एक जवान शहीद
पाक ने फिर की सीमा पर गोलीबारी, एक जवान शहीद
Share:

कुपवाड़ा : पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा लगातार भारतीय सीमाओं की ओर गोलीबारी की जा रही है। हालात ये हैं कि पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में हैवी फायर कर रहा है। मगर भारतीय सीमा भी कम हिम्मतवाली नहीं है भारतीय सेना के जवान सीमा पर डटे हुए हैें और पाकिस्तान की गोली और मोर्टार के गोलों का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने एलओसी से सटे कुपवाड़ा क्षेत्र मेें जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी में सीमा क्षेत्र के 4 मकान प्रभावित हुए हैें। इन मकानों में जमकर नुकसान हुआ है।

लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना का का एक जवान शहीद हो गया। दरअसल पाकिस्तान की ओर से दागा गया एक गोला भारतीय सीमा क्षेत्र में तैनात गनर हर्षित और उनके साथ मौजूद सेन्य अधिकारियों व जवानों के पास आकर गिरा। गोला फटने से हर्षित, मनोज कुमार, नायक संदीप कुमार, एस बदोरिया गंभीर घायल हो गए।

घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन वहां पर गनर हर्षित ने अंतिम सांस ली। हर्षित राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र के ठिकरिया गांव के निवासी थे। हर्षित की पार्थिव देह को उनके गृहनगर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ पहुंचाया जाएगा। इस केजुलिटी के बाद भारतीय सेना ने पोस्ट की निगरानी बढ़ा दी है, पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की जाने वाली हलचल पर निगरानी रखी जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -