आजमगढ़ में लगातार दूसरे दिन एनकाउंटर, 3 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़ में लगातार दूसरे दिन एनकाउंटर, 3 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लगातार दूसरे दिन पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान ही एक बदमाश एक घर में छिप गया। पुलिस ने घर की घेरेबंदी की और गोली मारने के बाद बदमाश को अरेस्ट कर लिया। इससे पहले समलैंगिक डेटिंग एप के जरिए लोगों की पहचान कर वीरान स्थान पर बुलाकर लूटने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गोली मारने के बाद अरेस्ट किया था। 

बरदह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार की शाम 4 बजे भादो मोड़ के पास एक बाइक सवार तीन बदमाशों को तलाशी के लिए रोका गया। पीछे बैठा बदमाश गोलीबारी करते हुए फरार हो गया था। उसके दो साथियों को अरेस्ट कर लिया गया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने पहुंची तो बर्रा गांव में एक घर में जाकर छिप गया।

पुलिस ने जब घर की घेरेबंदी की तो बदमाश गोलियां चलाने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश जख्मी हो गया। घायल होते ही पुलिस ने बदमाश को अरेस्ट कर लिया। उसकी पहचान संदीप पुत्र दुलार निवासी मेहनाजपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

युवती के साथ नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर कई बार बलात्कार

हिलते हुए बोरों में भरे हुए हुए 709 कछुए, यूपी पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

शख्स ने की एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां, सामने आई चौंकाने वाली वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -