दुबई में एमिरेट्स फ्लाइट की क्रैश लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार
Share:

दुबई : दुबई एयरपोर्ट पर एमिरेट्स की विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गई है। खबरों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। विमान तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही थी। स्थानीय समय के अनुसार, विमान 12.45 बजे क्रैश हुई। घटना के बाद दुबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

प्लेन के टेल और दाएं पंखे में आग लगने के कारण विमान की लैंडिंग कराई गई। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गई है, जिसमें विमान से धुंआ निकलता दिख रहा है। घटना के चश्मदीद एक पायलट ने बताया कि विमान तेजी से आया और विमान के पिछले हिस्से ने रनवे को पहले छुआ। फ्लाइट नंबर ईके521 में हादसे के दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत कुल 300 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारी पहुंच कर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे है। विमान कंपनी ने भी हादसे की पुष्टि की है।

इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान आसमान में टकराने से बाल-बाल बचे

इंडिगो प्लेन में ISIS के समर्थन में नारेबाजी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -