प्रख्यात ब्रह्मांड विज्ञानी पद्मनाभन ने दुनिया को कहा अलविदा
प्रख्यात ब्रह्मांड विज्ञानी पद्मनाभन ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

पुणे: प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रोफेसर थानू पद्मनाभन का शुक्रवार को पुणे में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी वसंती और बेटी हम्सा, दोनों वैज्ञानिक हैं। केरल के रहने वाले और 2007 में पद्म श्री से सम्मानित पद्मनाभन ने वैज्ञानिक समुदाय को चकित करते हुए यहां अपने घर पर अंतिम सांस ली। एक शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा कि विश्व स्तर पर प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स के अकादमिक विभाग के डीन प्रोफेसर थानू पद्मनाभन का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से पुणे में निधन हो गया।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक बिरादरी के प्रमुख सदस्यों ने पद्मनाभन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। केरल राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद ने हाल ही में पद्मनाभन को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार 'केरल शास्त्र पुरस्कार' से सम्मानित किया था।

जहां इस बारें में उन्होंने बोला है कि "प्रो थानु पद्मनाभन के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। सामान्य सापेक्षता और थर्मोडायनामिक्स को नए तरीकों से और अन्य क्षेत्रों में जोड़ने वाले उनके शोध को व्यापक रूप से मान्यता मिली है। विद्वान, संचारक, असाधारण वैज्ञानिक, कई लोगों के मित्र। वह बहुत याद किया जाएगा। 10 मार्च, 1957 को तिरुवनंतपुरम में जन्मे, पद्मनाभन के विशेष अनुसंधान के क्षेत्र डार्क एनर्जी, ग्रेविटी और संबंधित क्षेत्र थे।

आज इन 3 राशि के लोग भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो सकती है समस्या

ओडिशा में भारी बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट, बढ़ सकती है लोगों की परेशानी

'उरी अटैक' के बाद देशभर में फ़ैल गया था आक्रोश, इस तरह लिया था 'पाक' से बदला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -