भारत को यूएई देगा आपातकाल के लिए 5 लाख टन कच्चा तेल मुफ्त
भारत को यूएई देगा आपातकाल के लिए 5 लाख टन कच्चा तेल मुफ्त
Share:

भारत के लिए ईंधन के क्षेत्र बहुत ही अच्छी खुशखबरी है संयुक्त अरब अमीरात पहली बार अपने तरीके के समझोते के लिए भारत के साथ तैयार है इस समझोते के अंतर्गत अमीरात अपना कच्चा तेल भारत मे स्टोर करके रखेगा जिसका दो तिहाई हिस्सा भारत को फ्री मिलेगा यानि की 5 लाख टन। जबकि भारत मांग के अनुरूप 79 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। 

संयुक्त अरब अमीरात की सहमति  
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम कर्नाटक के पाडुर और मेंगलुर में जमीन के नीचे रणनीतिक तेल भंडार बनाए जा रहे हैं इनमें 53.50 लाख टन कच्चे तेल को स्टोर किया जा सकेगा। ये तेल भंडार कच्चे तेल के मूल्यो मे आ रहे उतार.चढ़ाब तथा आपातकाल की स्थिति को ध्यान मे रखकर बनाए गए है जिनमे अब तेल रखने मे संयुक्त अरब अमीरात ने भी सहमति दे दी है साथ ही हम आपको यह भी बता दे की अमीरात की कंपनी इसमे 60 लाख बैरल (7.5 लाख टन) तेल रखेगी जिसमे से 5 लाख टन तेल भारत का रहेगा इसका उद्देश्य सिर्फ यही है की आपातकाल मे ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। 

हांल ही मे UAE के ऊर्जा मंत्री सुहेल मुहम्मद अल-मजरोई भारत दौरे पर आए और प्रधान मंत्री से इस संबंध मे बातचीत की इस वार्तालाप के बाद प्रधान मंत्री मोदी ने कहा की जल्द ही टेक्स से संबन्धित मुद्दो को भी सुलझा लिया जाएगा।  

जब UAE के प्रिंस भारत आए 
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की UAE की सफल यात्रा के बाद अब UAE के प्रिंस अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान बुधवार को भारत दौरे पर पहुंचे और इस खास मेहमान की अगवानी खुद प्रधान मंत्री ने की। 

प्रिंस के भारत दौरे से संभवतः दोनों देश उर्जाए अर्थव्यवस्था और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को विस्तार देने के उपायों पर चर्चा करेंगे तथा तेलए परमाणु उर्जाए आईटीए अंतरिक्षए रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। 
उम्मीद है की यह समझोता दोनों देशो के बीच नई ऊर्जा और शक्ति से परिपूर्ण करने मे सफल होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -