एलन मस्क का बड़ा ऐलान, Twitter यूजर्स को मिलेंगे 41 करोड़
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, Twitter यूजर्स को मिलेंगे 41 करोड़
Share:

बीते वर्ष के अंत में एलन मस्क ने Twitter को खरीदा था। उसके बाद से ही वो कंपनी को प्रॉफिटेबल बनाने में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कई बड़े परिवर्तन किए हैं। बात चाहे ऑफिस स्टॉफ में कटौती की हो या फिर ब्लू सब्सक्रिप्शन बेचने की। एलन मस्क निरंतर परिवर्तन कर रहे हैं। अब उन्होंने क्रिएटर्स को पैसे देने की घोषणा की है।

मस्क ने ट्वीट करके इसकी खबर दी है। मस्क ने बताया कि Twitter जल्द ही क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई में नजर आने वाले ऐड्स के लिए पेमेंट करेगी। इसके लिए कंपनी 50 लाख डॉलर (तकरीबन 41 करोड़ रुपये) देगी। हालांकि, इसके लिए मस्क ने एक शर्त रखी है। पेमेंट के लिए क्रिएटर्स का वेरिफाइड होना आवश्यक है। मस्क ने लिखा, 'ध्यान दें, क्रिएटर का वेरिफाइड होना आवश्यक है तथा वेरिफाइड यूजर्स को दिखने वाला ऐड ही काउंट होगा।' मस्क ने पहले भी इसकी घोषणा की थी।

एलन मस्क ने इस वर्ष मार्च में कहा था कि मैसेजिंग सर्विसेस यूजर्स से प्रत्येक घंटे 5 से 6 सेंट कमाती हैं। इसे 15 सेंट तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सही वक़्त पर सही Ads दिखाने होंगे। हाल में ही एलन मस्क ने Linda Yaccarino को ट्विटर का नया सीईओ बनाया है। Linda Yaccarino इससे पहले NBCUniversal के लिए काम कर रही थीं। मस्क ने बीते वर्ष ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इस प्लेटफॉर्म को खरीदने के पश्चात् कंपनी ने सभी लेगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक वापस ले लिया तथा इसे एक पेड सर्विस बना दिया है। यूजर्स को ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन अलग-अलग भाव पर मिलता है। कंपनी ने मोबाइल, वेब, एंड्रॉयड एवं iOS वर्जन के लिए अलग-अलग कीमत पर सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है।

रोब्लॉक्स के काम करने का तरीका है अनोखा, आपके वीकेंड को बना देगा और भी खास

Quantum Progress का ज्यादा उपयोग कर सकता है आपके लिए मुसीबत खड़ी

जानिए क्या है वेब-3 कैसे करता है काम, क्या है इसकी लाभ और हानि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -