फुटबॉल क्लब मैंचेस्टर यूनाइटेड खरीदने वाले हैं एलन मस्क ? एक ट्वीट से मचा हड़कंप
फुटबॉल क्लब मैंचेस्टर यूनाइटेड खरीदने वाले हैं एलन मस्क ? एक ट्वीट से मचा हड़कंप
Share:

वाशिंगटन: विश्व के सबसे रईस व्यक्ति Tesla के CEO एलन मस्क ने एक बार फिर से अपने ट्वीट से सबको हैरान कर दिया है। इस बार उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बुधवार (17 अगस्त 2022) सुबह ट्वीट करते हुए लिखा कि वो ब्रिटिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) को खरीद रहे हैं। इससे ठीक वैसे ही हलचल मची जैसे ट्विटर खरीदने के वक़्त हुई थी।

हलांकि, इसके बाद जल्द ही वे अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि वो मजाक कर रहे थे। जब यूजर ने उनसे सवाल किया कि क्या वो सच में मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ये ट्विटर पर काफी समय से चला आ रहा एक मजाक है। वो कोई भी स्पोर्ट्स टीम नहीं खरीद रहे हैं। इस तरह के मजाक वो अक्सर किया करते हैं। इससे पहले एलन मस्क ने कोका कोला की कंपनी खरीदने की बात कही थी। उस वक़्त उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि वो इस कोल्ड ड्रिंक में कोकीन मिलाकर बेचेंगे। बता दें कि Tesla के Ceo का मजाक को कई दफा समझना मुश्किल हो जाता है। वो मजाक में कही गई बात को कई मर्तबा सत्य भी साबित कर देते हैं। उदाहरण के रूप में 2017 में उन्होंने मजाक में ही पूछा था कि ट्विटर कितने का होगा? इसके बाद उन्होंने सच में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरीदने की तैयारी कर ली थी। इस दौरान उन्होंने जमकर सुर्खियाँ भी बटोरी थी। हालाँकि, बाद में यह सौदा पूरा न हो सका।

वहीं, Tesla कंपनी के CEO एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में ये भी कहा कि स्पष्ट तौर पर, मैं रिपब्लिकन पार्टी के आधे बाएँ और डेमोक्रेटिक पार्टी के आधे दाहिने हिस्से का सपोर्ट करता हूँ। बता दें कि मैनचेस्टर यूनाइटेड विश्व के सबसे पॉपुलर फुटबाल क्लबों में से एक है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इसी क्लब से खेलते हैं। इस क्लब का मालिकाना हक अमेरिका की ग्लेजर फैमिली के हाथों में है। इन्होंने इसे वर्ष 2005 में खरीदा था।

अब इस बड़ी कंपनी को खरीदने जा रहे गौतम अडानी, 835 करोड़ में तय हुआ सौदा

दूध फिर हुआ महंगा, कल से एक लीटर के लिए देने होंगे इतने रुपए

'हर घर तिरंगा' कैंपेन में दिखा लोगों का उत्साह, खरीदे गए इतने करोड़ के झंडे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -