इंसान का दिमाग पढ़ सकेगी ये चिप, एलन मस्क की कंपनी ने सूअर पर किया प्रयोग
इंसान का दिमाग पढ़ सकेगी ये चिप, एलन मस्क की कंपनी ने सूअर पर किया प्रयोग
Share:

नई दिल्ली: जाने माने अरबपति एलन मस्क के न्यूरोसाइंस स्टार्टअप न्यूरोलिंक ने शुक्रवार को एक ऐसे सूअर को पेश किया जिसके दिमाग में एक सिक्के के बराबर कंप्यूटर चिप लगी हुई थी। ये मनुष्यों में होने वाली बीमारी के उपचार को बेहतर करने की दिशा में एक शुरुआती कदम है। इसके माध्यम से वे इंसानों में होने वाली कुछ दिमागी बिमारियों के उपचार को लेकर एक तरह का ट्रायल कर रहे हैं। 

बता दें कि 2016 में एलन मस्क ने सैन फ्रांसिसको में न्यूरोलिंक को स्थापित किया था।  न्यूरोलिंक का मकसद मनुष्यों के दिमाग में एक तरह वायरलेस कंप्यूटर स्थापित करना है, जो मनुष्य को अल्जाइमर, डिमनशिया और रीढ़ की हड्डी की चोटों जैसी बिमारियों से लड़ने में और उनसे ठीक करने में सहायता करेगा। शुक्रवार को एक वेबकास्ट में डिप्रेशन, मेमरी लॉस, इंसोमेनिया जैसी बिमारियों का उल्लेख करते हुए एलन मस्क ने कहा कि, "एक इम्प्लांटेबल डिवाइस वास्तव में इन समस्याओं का निराकरण कर सकता है।"

मस्क ने आगे कहा कि, "हम पैसे जुटाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, हम समझदार लोगों को अपने साथ काम करने के लिए उन्हें समझाने का प्रयत्न कर रहे हैं।" मस्क पहले से ही टेस्ला इंक और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के माध्यम से रॉकेट, हाइपरलूप और इलेक्ट्रिकल वाहन प्रौद्योगिकियों के साथ शैक्षणिक प्रयोगशालाओं तक सीमित नए विचारों के विकास को गति देने के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों को एक साथ लाने के लिए जाने जाते रहे हैं। 

सुशांत केस में जांच करने वाले DCP अभिषेक त्रिमुखे हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना पीड़ित ने किया आशा कार्यकर्ताओं पर हमला, जानिए पूरा मामला

अल्लू अर्जुन की फिल्म अल वैंकुठपुरमलो ने फिर मारी बाजी, तोड़े सारे रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -