अपना अगला एंड्रॉइड वर्जन Android Q Google ने एक महीने पहले ही कैलिफोर्निया में अपने एक इवेंट के दौरान पेश किया है. इवेंट में Google ने कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताया था, जिन्हें Android Q अपडेट मिलेगा. उस समय अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Xiaomi के केवल दो स्मार्टफोन्स- Mi MIX 3 5G और Xiaomi Mi 9 थे. Android Q के आने के एक महीने बाद Xiaomi ने 11 स्मार्टफोन्स की लिस्ट रिलीज की है, जिन्हें आने वाले समय में Android Q अपडेट मिलेगा. इस लिस्ट में Redmi Note 7 Pro ने भी जगह बना ली है. जो की शीयोमी यूजर के लिए अच्छी खबर है.
Samsung Galaxy A20 और A30 को मिला प्राइस कट
ये है Android Q अपडेट पाने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट
Xiaomi Mi 9,Redmi K20 Pro,Xiaomi Mi 8,Xiaomi Mi 8 Explorer,Xiaomi Mi 8 screen fingerprint edition,Xiaomi Mi MIX 2S,Xiaomi Mi MIX 3,Redmi K20
Redmi Note 7,Redmi Note 7 Pro,Xiaomi Mi 9SE
आज Oneplus 6T को सेल में खरीदने का आखरी मौका
प्राप्त जानकारी के अनुसार Xiaomi ने फोन्स के नाम बताने के साथ-साथ टाइमलाइन भी शेयर की है की इन फोन्स को कब यह अपडेट मिलेगा. Xiaomi Mi 9, Redmi K20 Pro, Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 Explorer, Xiaomi Mi 8 screen fingerprint edition, Xiaomi Mi MIX 2S, Xiaomi Mi MIX 3, और Redmi K20 को Android Q अपडेट थोड़ा जल्दी मिलेगा. इन स्मार्टफोन्स को 2019 के चौथे क्वाटर तक पड़ते मिल जाएगा. वहीं, बाकी स्मार्टफोन्स Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, और Xiaomi Mi 9SE को 2020 के यह सॉफ्टवेयर अपडेट पहले क्वाटर में मिलेगा.