बिजली ने ली 2 महिलाओं की जान
बिजली ने ली 2 महिलाओं की जान
Share:

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन में वर्षा के चलते वृक्ष के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं बुरी तरह झुलसी हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) एवं राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात आरम्भ हुई। महिलाएं नीम के वृक्ष के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही जान चली गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं। 

वही आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को खबर दी। पुलिस पहुंची तब तक गांव के लोगों ने चोटिल महिलाओं को प्राइवेट हॉस्पिटल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां डॉक्टर्स ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का इलाज चल रहा है। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं चोटिल हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। 

वही बिजली से घायल महिलाओं को लेकर जा रही प्राइवेट हॉस्पिटल की एंबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एकता तिराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी चाय की दुकान में तमासबीन बने रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए स्थानीय लड़कों ने ई-रिक्शा एवं सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया, तब कहीं जाकर एंबुलेंस को मार्ग प्राप्त हो मिल सका। 

दिल्ली: तिरंगा यात्रा निकालना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR

दरगाह के पास गाली-गलौज करने पर रोका तो शख्स ने घोंप दिया चाकू

क्या टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं ? कर्नाटक में फिर मचा सियासी बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -