ई-रिक्शा चार्ज करते वक्त लगा बिजली का झटका, 34 वर्षीय शख्स की मौत
ई-रिक्शा चार्ज करते वक्त लगा बिजली का झटका, 34 वर्षीय शख्स की मौत
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक शख्स की इलेक्ट्रिक शॉक लगने की वजह से मौत हो गई। उसकी शिनाख्त 34 वर्षीय महेंद्र के रूप में की गई है। वह यहां एक ई-रिक्शा गैराज में मैकेनिक की नौकरी करता था। ई-रिक्शा को चार्ज करते समय उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निहाल विहार पुलिस स्टेशन को पश्चिम विहार के सहगल हॉस्पिटल से 6 अगस्त को एक जानकारी मिली थी कि महेंद्र का अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगने के बाद उसके मालिक धर्मेंद्र ने अस्पताल में भर्ती कराया है।  इसके बाद इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर असिस्टेंट सब इन्सपेक्टर राजेन्द्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वहां मरीज को मृत पाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि महेंद्र को इलेक्ट्रिक शॉक ई-रिक्शा चार्ज करते समय लगा। वह दिल्ली के चन्दर विहार इलाके में एक ई-रिक्शा चार्जिंग गैराज में नौकरी करता था। 

पुलिस ने बताया है कि मृत व्यक्ति के शव को संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षित रख दिया गया है। उसके परिवार के इसकी खबर दे दी गई। वहीं पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया है और उस स्थान को सील कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे महेंद्र के पिता के हवाले कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी की कॉपी भी उसके परिजनों को दे दी गई है। हालांकि छानबीन अभी जारी है। 

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से हटाए 1 करोड़ डुप्लीकेट नाम, विपक्ष को सुधार कार्य भी पसंद नहीं आया

नितीश ही रहेंगे CM, लेकिन तेजस्वी को मिलेगा डिप्टी सीएम पद, बिहार में नई सरकार का खाका तैयार

गूगल ने नए तरीके से सेलिब्रेट की भारत की आजादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -