चुनावी साल में ज्यादा दिए जाते हैं पद्मश्री अवॉर्ड
चुनावी साल में ज्यादा दिए जाते हैं पद्मश्री अवॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : एक रिसर्च के अंतर्गत पद्मश्री पुरस्कार को देने के मामले में एक चौका देने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हिंदुस्तान में चुनावी वर्षो के अंतर्गत दिए जाने वाले पद्मश्री अवॉर्ड बाकी चार सालों में दिए जाने वाले पद्मश्री अवॉर्ड्स से 30 फीसदी अधिक होते है.

यह खुलासा हुआ है पूर्व के 16 वर्षो में दिए गए पद्मश्री विजेताओं की लिस्ट पर किये गए रिसर्च में सामने आया है. रिसर्च में इस बात का भी पता चला है कि पद्मश्री पुरस्कार को प्राप्त करने वाले एक तिहाई विजेता दिल्ली और महाराष्ट्र से संबंध रखते है. तथा रिसर्च में यह भी पता चला है कि पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले बिहार के सिर्फ 20 ही लोग शामिल है जो कि कुल पद्मश्री पुरस्कार अवॉर्ड्स का दो फीसदी से भी कम है.

63 फीसदी चुनावी सालों वाले सात राज्यों में पद्म विजेताओं की कुल संख्या में 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला. रिसर्च करने वाली टीम में शामिल एक सदस्य ने कहा है कि इन पद्मश्री पुरस्कारों का चुनावों में किसी पार्टी के प्रदर्शन का कम ही प्रभाव पड़ता है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -