Election Results Punjab 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने AAP को दी बधाई
Election Results Punjab 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने AAP को दी बधाई
Share:

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) बंपर बहुमत लेते हुए साफ़ दिखाई दे रही है। ऐसे में यहाँ साफ़ दिख रहा है कि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। केवल यही नहीं बल्कि सीएम चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल जैसे दिग्गज पीछे चल रहे हैं। आप सभी को बता दें कि पंजाब का पहला नतीजा भी आ गया है और यहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जीत गए हैं। जी दरअसल वह पठानकोट से उम्मीदवार थे। वहीं इसके अलावा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं।

आपको बता दें कि पंजाब में फिलहाल AAP 89 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। इसी के साथ उनको AAP उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने हराया है। जी दरअसल यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह करीब 19 हजार वोटों से हारे हैं। आपको बता दें कि कैप्टन को 28007 वोट मिले, वहीं AAP उम्मीदवार को 47704 वोट मिले। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड बहुमत की ओर है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें उनके साथ भगवंत मान भी हैं। दोनों विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं।

आपको बता दें कि चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट आया है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है। पंजाब के लोगों का फैसला मंजूर है। AAP को बधाई। अब उनके ट्वीट के आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करते दिख रहे हैं।

Election Results 2022: पटियाला से हारे कैप्टन अमरिंदर, CM केजरीवाल ने भगवंत मान संग शेयर की तस्वीर

पंजाब में AAP का क्लीन स्वीप, भगवंत मान ने ली 35000 वोटों की शानदार बढ़त

जानें कौन हैं अजित सिंह कोहली ? जो 'पटियाला' सीट से कैप्टन अमरिंदर को दे रहे पटखनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -