राज्यसभा की सीटों के लिए होगी कश्मकश, 57 सीटों पर होंगे चुनाव
राज्यसभा की सीटों के लिए होगी कश्मकश, 57 सीटों पर होंगे चुनाव
Share:

नई दिल्ली : राज्यसभा की 57 सीटों हेतु द्विवार्षिक चुनाव 11 जून को होंगे। इसके लिए अभी से सदस्यों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि संसद के 55 सदस्यों का कार्यकाल जुन और अगस्त माह के बीच पूरा हो रहा है। इसके अलावा राजस्थान और कर्नाटक की एक - एक सीट खाली होने वाली है। राजस्थान से आनंद शर्मा (कांग्रेस) और कर्नाटक से विजय माल्या (निर्दलीय) द्वारा खाली की सीट के लिए भी चुनाव होगा।

57 सीटों में से 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से जुड़ी हैं। करीब 6 सदस्य बसपा, पांच जदयू और तीन सपा से हैं। तो दूसरी ओर बीजू जनता दल के और अन्नाद्रमुक के भी 3 सदस्य हैं। दूसरी ओर द्रमुक, एनसीपी, टीडीपी के ही साथ शिवसेना के एक - एक सदस्य हैं। दूसरी ओर जिन मंत्रियों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है उनमें केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू, बिरेन्दर सिंह, सुरेश प्रभु, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व मंत्री जयराम रमेश, जदयू के नेता शरद यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी आदि शामिल हैं। राज्य सभा की 11 सीटें उत्तरप्रदेश से खाली हो रही हैं।

बिहार में 5 सीटें खाली हो रही हैं तो कर्नाटक और आंध्रप्रदेश की 4 - 4 सीटें हैं। दूसरी ओर तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 6 सीटे हैं। इन सीटों में छत्तीसगढ़ की दो, तेलंगाना की 2, पंजाब की 2 और झारखंड की दो सीटें खाली हो रही हैं। जबकि उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश और ओड़िशा से 3 सीटों पर भी चुनाव हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन को लेकर अधिसूचना 24 मई को जारी होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -