बड़े नेताओं के बड़बोलेपन पर चुनाव आयोग ने तरेरी आंखें
बड़े नेताओं के बड़बोलेपन पर चुनाव आयोग ने तरेरी आंखें
Share:

पटना : बिहार में अब तक 4 चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं। अब केवल 5 वें और अंतिम चरण का मतदान शेष है। मगर चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता को लेकर पूरे चुनावी कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाते रहे हैं। एक बार फिर लगभग सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा यह भी कहा गया है कि नेताओं द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव हेतु लालू प्रसाद यादव ने आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन किया है। इस मामले में चुनाव आयोग द्वारा यह भी कहा गया है कि सामाजिक और धार्मिक समुदाय के बीच मौजूद मतभेद को जो भी विचार और बढ़ा सकते हैं और जो आदर्श आचरण संहिता के खिलाफ हैं उन्हें लेकर नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कई जातियों, समुदायों, धार्मिक और भाषायी समुदाय के बीच तनाव होने पर आपसी नफरत हो या फिर वर्तमान मतभेद हों वे गहरे हो सकते हैं।

शाह द्वारा गुरूवार को रक्सौल में भी जानकारी देते हुए कहा गया कि पश्चिमी चंपारन जिले के बेतिया में भी इसी तरह की रैली भाजपा द्वारा की गइ। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के पूर्वी चंपारन क्षेत्र में रैली के दौरान कहा था कि यदि महागठबंधन जीतता है तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे। 

इस तरह से यह माना गया कि उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर लालू और नीतिश पर ऐसी टिप्पणी की जो चुनाव आयोग के दायरे में आती है। यही नहीं इससे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा था कि भाजपा हिंदू - मुसलमान को लड़वाती है। इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दूसरी ओर जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी आपत्तीजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि ईश्वरीय प्रसन्नता के नाम पर मतदाताओं को प्रभावित करने वाली टिप्पणी के लिए उन्हें चेतावनी दी गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -