असम-बंगाल में अभी नहीं होंगे उपचुनाव, कर्नाटक के लिए EC ने घोषित किया कार्यक्रम
असम-बंगाल में अभी नहीं होंगे उपचुनाव, कर्नाटक के लिए EC ने घोषित किया कार्यक्रम
Share:

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस स्तर पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं करने का निर्णय लिया है। चुनाव आयोग को इन राज्यों के मुख्य सचिवों/ मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव और इससे जुड़े मुद्दों के संचालन में कठिनाइयों को जाहिर करने वाले इनपुट मिले हैं। 

कर्नाटक की विधान परिषद और विधानसभा की दो-दो सीटों के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं दो नवंबर 2020 को वोटों की गिनती की जाएगी। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में यहां से RLSP के रष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के देहांत के कारण खाली हुई है। बता दें कि रालोसपा पहले NDA का हिस्सा थी, जो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल हो गई थी।

मध्यप्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। वहीं असम, झारखंड, केरल, नगालैंड, तमिलनाडु और ओडिशा की दो-दो सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। जबकि मणिपुर की पांच सीटों के अलावा गुजरात और यूपी की आठ-आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं।

हाथरस घटना पर बोले केजरीवाल- ये सभी सरकारों के लिए शर्म की बात, दोषियों को फांसी हो

कांग्रेस ने असम सरकार पर लगाया रोज़गार के नाम पर घोटाला करने का आरोप

ट्रम्प के नए आधिकारिक सलाहकार कर रहे है भ्रामक जानकारी प्रदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -