तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर अब तक हुआ 52 फीसदी मतदान
तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर अब तक हुआ 52 फीसदी मतदान
Share:

नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 4 बजे तक औसत 52 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक पं बंगाल में 67% वोट पड़े हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई। 

दीदी के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को टक्कर दे रही तृणमूल

सुरक्षा कारणों के चलते नहीं हो पाया मतदान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंका। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है। बंगाल के मुर्शिदाबाद के बलिग्राम में मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई।

यशवंत सिन्हा बोले, मेरी इच्छा- ममता बनर्जी बनें देश की पीएम

इन सभी ने किया मतदान 

इसी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र मे अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में वोट डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल में मतदान किया। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा ने राजकोट में वोट डाला। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में वोट डाला। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम की सुरेंद्रनगर सीट के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

जब सनातन संस्कृति पर हमला होता है तो संतों को आगे आना पड़ता है : साध्वी प्रज्ञा

VIDEO: दीदी के शासन में बंगाल में गुंडाराज, मतदान के दौरान बमबारी एक मतदाता की मौत

प्रियंका ने फिर दोहराई पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात, अमेठी में दिया ये बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -