मध्यप्रदेश में हुई उप चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू
मध्यप्रदेश में हुई उप चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू
Share:

भोपाल: भारत के निर्वाचन आयोग में मध्य प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में अब सभी चुनावी क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। जी हाँ, अब सभी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी क्षेत्रों में जनदर्शन कार्यक्रम चला रहे थे। 

मध्यप्रदेश उपचुनाव का कार्यक्रम- मिली जानकारी के तहत भारत के चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सीट एवं पृथ्वीपुर, रैगॉंव और जोबट विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा की है। 

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:- 
नामांकन की तारीख: 8 अक्टूबर 2021 से 
नाम वापसी की तारीख:- 13 अक्टूबर 2021 तक 
मतदान की तारीख:- 30 अक्टूबर 2021
मतगणना एवं चुनाव परिणाम की तारीख: 2 नवंबर 2021 

हालाँकि यह भी कहा जा रहा है कि चुनावी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम नहीं रुकेगा, लेकिन टीकाकरण के काम में नेताओं की भागीदारी प्रतिबंधित। वहीँ इस दौरान सभी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे और अगर ऐसा होता है तो निर्वाचन अधिकारी की अनुमति अनिवार्य रहेगी। इसी के साथ धार्मिक स्थलों का राजनीति के लिए प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सरकार ऐसा कोई आदेश जारी नहीं कर सकती जिससे मतदाताओं के प्रभावित होने की संभावना हो। वहीँ चुनावी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के फोटो वाले बैग में राशन नहीं बांटा जाएगा और सरकार ऐसी कोई घोषणा नहीं करती जो मतदाताओं को प्रभावित करती हो।

ड्रंक किये हुए नजर आए रणबीर कपूर!, माँ ने शेयर की तस्वीर

'अचानक नहीं भड़का था दिल्ली दंगा, ये एक सोची-समझी साजिश थी' - हाई कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी

अपनी कातिलाना अदाओं से जन्मदिन पर मौनी रॉय ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -