लोकसभा चुनाव: छटवें चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, होगा दिग्गी और साध्वी की किस्मत का फैसला
लोकसभा चुनाव: छटवें चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, होगा दिग्गी और साध्वी की किस्मत का फैसला
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे रुक जाएगा. इस चुनाव में मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट में भी वोटिंग होनी हैं. ऐसे में यहाँ से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जोरों-शोरों से चुनावी रण जीतने की कोशिश में जुटे हैं. 

उल्लेखनीय है कि भोपाल लोकसभा सीट पर मुख्य टक्कर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के बीच ही मानी जा रही है. ऐसे में दोनों ही धुआंधार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. दिग्विजय सिंह भोपाल की जंग जीतने के लिए दिन रात प्रयासों में जुटे हुए हैं और सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश देते हुए लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं. मंदिर- मस्जिद से लेकर वोटरों के आवासों तक प्रत्येक जगह दिग्विजय सिंह चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं. वहीं साध्वी प्रज्ञा भी वोटरों को लुभाने की हर संभव प्रयास कर रही हैं.

हालांकि, उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनकी चर्चा उनके विवादित बयानों की वजह से अधिक रही, किन्तु अब साध्वी हर जगह सोच-समझकर बोलती दिखाई दे ही हैं. चुनाव प्रचार के लिए जहां एक तरफ साध्वी प्रज्ञा के कार्यक्रमों का भार संगठन के कंधों पर रहा तो वहीं दिग्विजय सिंह स्वयं ही अपनी चुनावी रणनीति पर कार्य करते रहे. मार्च में ही नाम का ऐलान हो जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने जनता से संवाद साधना आरंभ कर दिया और जनता के बीच आने जाने लगे. 

कांग्रेस के 20 विधायक सरकार से खुश नहीं, ले सकते हैं बड़ा फैसला - येदियुरप्पा

1984 सिख दंगों पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- तीन शब्दों में खुली कांग्रेस की पोल

अब से कुछ देर बाद पंजाब के होशियारपुर में प्रचार का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -