उपचुनाव : UP में समाजवादी पार्टी को लगा झटका, BJP का अच्छा प्रदर्शन
उपचुनाव : UP में समाजवादी पार्टी को लगा झटका, BJP का अच्छा प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली : देश के 8 राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कहीं खुशी का माहौल फैल गया तो कहीं हार के लिए कारणों पर विचार होने लगा। जी हां, कहीं कांग्रेस की जीत हुई तो किसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। ऐसे में लोगों ने जीतने वाले प्रत्याशियों को शुभकामनाऐं दी। जिन स्थानों पर पार्टी प्रत्याशी जीते वहां पर पटाखे फोड़े जाने लगे तो एक दूसरे को बधाईयां दी जाने लगीं। परिणामों के तहत उत्तरप्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव हुआ था जिसमें मुजफ्फरनगर, देवबंद और फैजाबाद शामिल हैं।

दो सीटों को समाजवादी पार्टी ने गंवा दिया। देवबंद की सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में पहुंची। मुजफ्फरनगर की सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती। मिली जानकारी के अनुसार फैजाबाद की बीकापुर सीट पर समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जीत गया। लालू प्रसाद यादव की पार्टी का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रही। यहां आरजेडी दूसरे स्थान पर रही।

भाजपा को यहां पर 4था स्थान मिला। मगर भाजपा के लिए मुजफ्फरनगर की सीट ने खासी सफलता दिलाई। उल्लेखनीय हे कि यहां पर उपद्रव के हालात बने थे। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में आने वाले वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पहले ये तीनों ही सीटें समाजवादी पार्टी के पास थीं।

महाराष्ट्र के पालघर में शिवसेना उम्मीदवार जीता। तेलंगाना के नारायणखेड़ा से टीआरएस प्रत्याशी की जीत हुई है। बिहार के हरलाखी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई। हां पंजाब की सीट पर अकाली उम्मीदवार ने जीत कर आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली दल को प्रोत्साहित किया। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आगे नज़र आ रही है। यहां पर मैहर की सीट पर उपचुनाव लड़ा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -