पंजाब के बाद अब इस राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे केजरीवाल
पंजाब के बाद अब इस राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे केजरीवाल
Share:

देहरादून: उत्तराखंड की महिलाओं को भी आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आगामी दौरे में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पंजाब में प्रत्येक महिला को प्रति महीने 1 हजार रुपये देने की केजरीवाल ने घोषणा की है। हालांकि अभी तक केजरीवाल ने उत्तराखंड के अब तक दौरे पर महिलाओं के लिए कोई ऐलान नहीं किया है। जबकि 300 इकाई फ्री बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुके हैं। 

वही 2022 के चुनाव को लेकर केजरीवाल चार बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। प्रत्येक दौरे पर उन्होंने नई घोषणा कर राज्य का राजनीतिक माहौल गरमाया है। आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति के लिए भी जल्द केजरीवाल एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। जो राज्य की महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

वही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अब पंजाब में की गई घोषणा निश्चित रूप से महिलाओं को महंगाई से राहत देगा। महिलाओं के पास पूरा घर चलाने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के आंदोलन एवं बलिदान से बने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दोनों सरकारों ने आज तक महिलाओं को दरकिनार किया। उत्तराखंड में 78 लाख 86 हजार वोटर्स हैं। जिसमें महिला मतदाताओं का आँकड़ा 37.58 लाख है। आप के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को तीसरी ऐतिहासिक गारंटी दी है। उनके इस ऐलान से स्पष्ट हो गया कि आम आदमी पार्टी सर्व धर्म पार्टी है, सभी धर्मों में अपना पूर्ण भरोसा रखती है।

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

'हिंदुत्व पर बहस से दूर रहे कांग्रेस..', पार्टी के ही नेता ने राहुल गांधी को दी समझाइश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा त्रिपुरा हिंसा का मामला, भाजपा बोली- खेला होबे का मतलब ही 'अत्याचार'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -