VIDEO: बुजुर्ग ने बजाई ऐसी बांसुरी कि झूम उठा पूरा सोशल मीडिया
VIDEO: बुजुर्ग ने बजाई ऐसी बांसुरी कि झूम उठा पूरा सोशल मीडिया
Share:

आए दिन कई तरह के वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होते हैं। कभी-कभी कुछ वीडियो दिल को लुभाने वाले होते हैं तो कभी-कभी कुछ वीडियो दिल को झकझोर देते हैं। वैसे हर इंसान के भीतर कुछ न कुछ टैलेंट जरूर होता है और इस टैलेंट को दिखाने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है। ऐसा ही कुछ नए वीडियो में नजर आ रहा है। यह वीडियो राजधानी दिल्ली से सामने आया है जहां बांसुरी की मधुर तान छेड़ रहे एक बुजुर्ग का टैलेंट देखकर नेटिजंस हैरान रह गए। इस समय इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो धूम मचा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himanshi Kukreja (@kukrejahimanshi)

इस वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग रोड पर बैठकर बांसुरी बजा रहे हैं। जी दरअसल ऐसा ट्रेंड विदेशों में खूब दिखता है जहां लोग भीख मांगने के लिए हाथ फैलाने के बजाए किसी पब्लिक प्लेस पर म्यूजिक बजाते हैं। हालाँकि दिल्ली के इस बुजुर्ग को कोई भिखारी न समझ ले इसलिए उन्होंने अपने पास एक छोटा बोर्ड लगाया हुआ है। इसमें लिखा है, 'मैं भिखारी नहीं हूं।' वैसे इस वीडियो को दिल्ली बेस्ड इंस्टाग्राम यूजर हिमांशी कुकरेजा ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। हालाँकि उनके बोर्ड के बावजूद उनके बोर्ड के नीचे रखे कपड़े में कुछ रुपये रखे हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो को दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में शूट किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के साइड में रखे बोर्ड में लिखा है, 'मैं सिर्फ संगीत की मदद से आपकी आत्मा को छूना चाहता हूं।' इस समय इस वीडियो पर लोग तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पार्क घूमने गई महिला बनी करोड़पति

बहू ने सांप से करवाया सास का मर्डर, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

तेलंगाना में आज से घोषित हुई दशहरे की छुट्टियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -