दामाद ने की बुजुर्ग की हत्या
दामाद ने की बुजुर्ग की हत्या
Share:

गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के लोनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 68 साल के बुजुर्ग की उसके दामाद ने हत्या कर दी थी। इस मामले को बीते शनिवार का बताया जा रहा है। पुलिस मे इस घटना के बारे में आज जानकारी दी है। इस मामले के बारे में गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा यह घटना बीते शनिवार सुबह करीब 3 बजे की है।

इस मामले में बताया जा रहा है जब कोतवालपुर गांव निवासी श्योराज सिंह के दामाद त्रिलोक सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ नशे की हालत में अपने ससुर के घर पहुंचे और उनके दरवाजे पर धमाका किया। वहीं आगे एसपी ने यह भी कहा कि, 'जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति ने दरवाजा खोला, त्रिलोक सिंह (आरोपी) ने एक अपने ससुर (बुजुर्ग व्यक्ति) के शरीर में कई गोलियां चलाकर हमला किया। उसके बाद आरोपी अपने तीन साथियों के साथ कार से भाग गया। इस दौरान पीड़ित शेराज सिंह खून से लथपथ पाया गया।'

इस घटना के होने के कुछ ही देर बाद, श्योराज सिंह के बेटे विनोद ने अपने पिता को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में एसपी ने यह भी बताया कि, 'विनोद की शिकायत पर आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दायर किया जा चुका है। अब पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई भी आरम्भ कर दी है।

फर्जी डिग्री घोटाले से 17 प्रदेशों में मचा हंगामा, इस यूनिवर्सिटी से बेची गयीं 36 हजार फेक डिग्रियां

पत्नी से पैसे माँगना गलत नहीं कहकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुदखुशी केस में पति को किया बरी

पूर्वोत्तर राज्यों में सीमाओं के करीब के क्षेत्रों में भारत के पास होना चाहिए मजबूत आधार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -