चेन लुटेरो से भीड़ गए 60 वर्ष की उम्र पार दंपत्ति, एक को दबोचा
चेन लुटेरो से भीड़ गए 60 वर्ष की उम्र पार दंपत्ति, एक को दबोचा
Share:

इंदौर : जिस उम्र मे इंसान की सांस फूलने लगती है उस उम्र मे होसला दिखाते हुए लुटेरो से भीड़ गए और उन्हे दबोच लिया। घटना इंदौर के स्कीम नंबर 144 की है। बुधवार लगभग रात के 9 बज रहे थे। बुजुर्ग दंपती दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे, तभी 2 बदमाशों ने आकार महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। अचानक पड़े झपटे से महिला घबरा गई लेकिन फिर हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और गले की चेन को कसकर पकड़ लिया और शोर मचाया। इन सब के बीच महिला के 66 वर्षीय पति भी लुटेरों से भिड़ गए। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। दूसरे बदमाश ने महिला को मुक्का मारकर गिराया और वह भी भागने लगा। दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पीछा कर उसे दबोच लिया।

विजय नगर पुलिस के अनुसार रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर योगेश जोशी अपनी 61 वर्षीय पत्नी निरूपा के साथ कार से मंदिर दर्शन करने गए थे। वे मंदिर के कुछ दूर कार पार्क कर पैदल दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके थोड़े पीछे उनकी पत्नी चल रही थी, तभी अचानक उनके चिल्लाने की आवाज आई। पति ने देखा तो अकेले ही लुटेरों से जा भिड़े। हँगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

भीड़ देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर उसकी ढुलाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। छत्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया आरोपी का नाम रईस खा(36) है। वह परदेशीपुरा निवासी है। निगरानीशुदा बदमाश है और जिलाबदर भी रह चुका है। बदमाशों की बाइक जब्त कर जानकारी निकलवाई जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -