एकता कपूर की वेब सीरीज़ 'मेंटलहुड' का टीजर हुआ आउट, मदरहुड से परेशान हैं करिश्मा
एकता कपूर की वेब सीरीज़ 'मेंटलहुड' का टीजर हुआ आउट, मदरहुड से परेशान हैं करिश्मा
Share:

टीवी की जानी मानी निर्देशक एकता कपूर को तो आप सभी जानते है|एकता कपूर ने अपने धारवाहिकों से फैंस को अपने काम के साथ बांधा हुआ है| इसके सतह ही एकता कपूर जल्द ही अपनी वेब सीरीज़ मेंटलहुड लेकर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस सीरीज़ से करिश्मा कपूर अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। वहीं 11 मार्च से स्ट्रीम होने वाली इस वेब सीरीज़ का मज़ेदार टीज़र सामने आ चुका है जिसमें करिश्मा मां के किरदार में नज़र आ रही हैं।

 इसके अलावा एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मेंटलहुड का टीज़र साझा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की टीज़र देखकर मालूम पड़ता है कि ये कहानी अलग-अलग तरह की महिलाओं पर आधारित है जो अपने मदरहुड से परेशान हैं। बॉलीवुड की जानी मानी अदकारा करिश्मा कपूर इसमें मीरा शर्मा का किरदार निभाती नज़र आने वाली हैं जो अपने बच्चों की परवरिश में लगी हुई हैं।करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने अपने अभिनय से अपने फैंस के दिलो में अपनी एक अहम् जगह बनाई है\ बॉलीवुड से कई साल से दुरी बनाकर रखने के बाद अब करिश्मा कपूर वेब सीरीज के जरिये फैंस को तोहफा दे रही है 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की एकता कपूर की वेब सीरीज़ मेंटलहुड को करिश्मा कोहली ने डायरेक्ट और रुपाली गोहा ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा करिश्मा कपूर समेत डिनो मोरिया, संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला, श्रुति सेठ और तिलोतमा शोम भी इस सीरीज़ में अहम भूमिकाएं निभाते नज़र आने वाले हैं। 11 मार्च को मेंटलहुड की स्ट्रीमिंग ज़ी 5 और ऑल्ट बालाजी पर होने वाली है| 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

Realme के TV मॉडल्स भारत में इस समय होंगे लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स

करण सिंह ग्रोवर के इस अंदाज की दीवानी हुई फीमेल फैंस, शेयर की ये तस्वीरें

गुरमीत चौधरी को बिगबॉस की एक्स कंटेस्टंट ने दी जन्मदिन की बधाई, एक्टर ने काटे कई केक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -