कोरोना पॉजिटिव हुई एकता कपूर, खुद दी जानकारी
कोरोना पॉजिटिव हुई एकता कपूर, खुद दी जानकारी
Share:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। यहाँ हर दूसरे दिन किसी ना किसी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आए दिन किसी ना किसी सेलेब्रिटी की कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव होने की खबर सामने आ रही है। अब तक इस लिस्ट में कई नाम शामिल हुए हैं और अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। जी दरअसल एकता कपूर कोरोना पॉज‍िट‍िव पाई गई हैं।

सामने आने वाली खबर के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद वे क्वारनटीन में हैं। केवल यही नहीं बल्कि एकता ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। आप सभी को बता दें कि एकता से पहले बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्र‍िया रुंचाल के कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर आई थी। जी दरअसल अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'मैं 3 दिन पहले एक शख्स से मिला था, बाद में मुझे पता चला कि उसे कोरोना है। प्रिया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम लोग घर में क्वारनटीन हो गए हैं और और हम किसी के भी कॉन्टैक्ट में नहीं आए हैं। हम दोनों को वैक्सीन लग चुकी हैं। हम हल्के सिम्टम्स एक्सपीरियंस कर रहे हैं। प्लीज सभी हेल्दी रहें और मास्क लगाएं।'

वहीं एकता और जॉन अब्राहम से पहले दिसंबर में कई अन्य सेलेब्स भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, मृणाल ठाकुर शामिल है। हालाँकि करीना और अमृता क्रिसमस से पहले कोरोना निगेट‍िव हो चुकीं थीं। दूसरी तरफ अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉज‍िट‍िव हुए हैं।

मनाली में छुट्टियां बिता रहें है सनी देओल

न्यू ईयर पर पति रोहनप्रीत से मिलकर नेहा की दुगनी हुई ख़ुशी, कहा- "फाइनली, मेरा बेबी आ गया।।।"

मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताने वाले कबीर खान ने बदले बोल, कहा- 'जय श्रीराम कहना'।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -