इन सीरियल्स के कारण टीवी की क़्वीन बनी एकता कपूर
इन सीरियल्स के कारण टीवी की क़्वीन बनी एकता कपूर
Share:

टीवी की जानी मानी निर्देशक एकता कपूर का आज जन्मदिन हैं। इसके साथ ही एकता ने 45 साल के आंकड़े को पार कर लिया है।वहीं इतनी कम उम्र में एकता कपूर अपनी मेहनत से आज टीवी इंडस्ट्री में एक अलग जगह बना चुकी हैं। वहीं ये एकता कपूर के शानदार सीरियल्स ही थे जिनकी वजह से आज वह डेलीसोप क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। इसके साथ ही सीरियल्स की इस लिस्ट में कसौटी..., कहानी घर घर की से लेकर पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल्स का नाम शामिल है। 

कुमकुम भाग्य
साल 2014 में एकता कपूर ने कुमकुम भाग्य को दर्शकों से रुबरु करवाया था। जिसके बाद से इस शो ने खूब वाहवाही बटोरी और इन तारीफों का सिलसिला आज भी जारी है।

ये हैं मोहब्बतें
एकता कपूर कई साल पहले स्टार प्लस पर सीरियल ये हैं मोहब्बतें ले कर आई थीं। वहीं उस समय किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह शो इतना कमाल कर जाएगा। सीरियल में दर्शकों को इशिता मां का किरदार बहुत पसंद आया था।

नागिन 5
सुपरनैचुरल टीवी सीरियल नागिन भी सफलताओं की सीढ़ी लगातार चढ़ता जा रहा है।आपकी जानकारी के लिए बता दें की  यह इस शो की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि 'नागिन 4' खत्म होने से पहले ही एकता कपूर ने अगले सीजन की घोषणा कर दी है। 

पवित्र रिश्ता
इसके साथ ही 'पवित्र रिश्ता' की लोकप्रियता का अंदाजा तो आप इस बात से लगा सकते है कि ऑफ एयर होने के कई साल बाद एक बार फिर से जी टीवी ने ऑन एयर कर डाला है। इस टीवी सीरियल ने भी टीवी पर लंबी पारी खेली थी।

बड़े अच्छे लगते हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सोनी टीवी के सुपरहिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एकता कपूर ने राम कपूर और साक्षी तंवर की नई जोड़ी को दर्शकों से रुबरु करवाया था। इस जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लॉकडाउन में ये टीवी शो एक बार फिर से लोगों कोे खूब पसंद आ रहा है। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सफलता के बाज ही एकता कपूर को डेली सोप क्वीन कहा जाने लगे था। उन्होंने ही स्मृति ईरानी को तुलसी के रूप में एक नई पहचान दी थी। वहीं इस टीवी सीरियल ने टीवी की दुनिया पर 10 साल से भी ज्यादा समय तक राज किया था।

कसौटी जिंदगी के
दर्शकों को सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में श्वेता तिवारी यानी प्रेरणा की कहानी देखने को मिली थी। वहीं एकता कपूर के इश सीरियल ने भी सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। इसके अलावा यह इस सीरियल की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि एकता कपूर इस शो का दूसरा सीजन लेकर आई हैं। 

कहानी घर घर की
सीरियल 'कहानी घर घर की' में दर्शकों को पार्वती की कहानी देखने के मिली थी। वहीं एकता की इस बहू की कहानी ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी।

कभी सौतन कभी सहेली
'कभी सौतन कभी सहेली' को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं इस सीरियल में एकता की दोस्त अनीता हसनंदानी और उर्वशी ढ़ोलकिया नजर आई थीं।

हम पांच
हम पांच से एकता कपूर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की थीआपकी जानकारी के लिए बता दें की एकता के पहले ही शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। विद्या बालन को भी इस शो में एकता कपूर ने ही ब्रेक दिया था।

टीवी के इन सीरियल्स की शूटिंग 10 जून से होगी शुरू

कपिल शर्मा की टीम शूटिंग के लिए है तैयार

घर का सामान बेचकर 100 परिवारों की मदद कर रहे है रोनित रॉय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -