साक्षी तंवर के जन्मदिन पर एकता कपूर ने खास अंदाज में दी बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की पुरानी तस्वीर
साक्षी तंवर के जन्मदिन पर एकता कपूर ने खास अंदाज में दी बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की पुरानी तस्वीर
Share:

कहानी घर-घर की फेम साक्षी तंवर का आज बर्थडे है। उनको सोशल मीडिया पर बहुत सारी शुभकामनाएं भी मिल रही है। उनके प्रशंसकों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिसमें प्रोडूसर एकता कपूर का नाम भी सम्मिलित है। एकता कपूर ने साक्षी को बहुत ही अलग स्टाइल में बर्थडे की बधाई दी हैं। एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है। जिसमें एकता के साथ साक्षी भी दिखाई दे रही हैं। एकता की इस फोटो को दोनों के प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

वही एकता ने जो फोटो साझा की है वो 2019 में हुए एक कार्यक्रम की है। फोटो में आप देख सकते हैं जहां साक्षी साड़ी में सिंपल तथा सुन्दर दिखाई दे रही हैं, वहीं एकता कपूर वन पीस में बहुत आकर्षक नजर आ रही हैं। एकता ने फोटो साझा करते समय कैप्शन में लिखा "जन्मदिन मुबारक हो। ये फोटो 16 अगस्त 2019 को ली गई थी, जो हमारी मित्रता को दर्शाती है"  

साक्षी एवं एकता की मित्रता को 20 वर्ष से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कई सीरियल में एक साथ कार्य किया है। अपने काम के साथ-साथ दोनों ने अपनी मित्रता को भी बरकरार रखा। बता दें दोनों ने शो 'कहानी घर-घर की' से एक साथ काम का आरम्भ किया था। दोनों अकसर एक साथ घूमना पसंद करते हैं तथा साथ में कुछ क्वालिटी टाइम भी गुजारते हैं। इतनी पुरानी मित्रता से स्पष्ट पता लगता है कि दोनों ही एक दूसरे के लिए बहुत खास होंगे। साक्षी 22 वर्ष से टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा भाग हैं, तथा इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 12 साल पुरे होने पर मोहसिन खान को मिली एक और उपलब्धि

इल्हाम गोनी ने कहा- 'BB14 जीतेगा अली', फैंस बोले- 'जैस्मिन के प्यार की ताकत'

पति संग अनीता हसनंदानी ने करवाया फोटोशूट, बेबी बंप संभालती आईं नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -