टीवी के सितारों ने एकता कपूर को किया बर्थडे विश
टीवी के सितारों ने एकता कपूर को किया बर्थडे विश
Share:

टीवी की क्वीन जानी मानी निर्देशक एकता कपूर 7 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं और ऐसे में उनके लिए बर्थडे विशेज का तांता लगा हुआ है. वहीं एकता कपूर टीवी के स्टार्स की फेवरेट तो हैं ही साथ ही बॉलीवुड में भी उनका बोलबाला रहता है. वहीं ऐसे में स्टार्स का इस स्पेशल दिन उकता को दुआएं और प्यार देना तो बनता है. वहीं टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स ने एकता कपूर के लिए बर्थडे विशेज की झड़ी लगाना शुरू कर दिया है. 

इसके साथ ही करण जौहर, स्मृति इरानी, मौनी रॉय, पार्थ समथान और दिव्यांका त्रिपाठी संग अन्य सेलेब्रिटी एकता के नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं. वहीं देखिए स्टार्स ने अपनी फेवरेट एकता कपूर के लिए क्या कहा-बता दें कि एकता कपूर, टीवी की सबसे सफल प्रोड्यूसर हैं. वहीं उनके कुछ फेमस सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी, ये है मोहब्बतें, नागिन संग अन्य हैं. इसके साथ ही वे बॉलीवुड की फिल्में और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए शोज भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं. वहीं एकता कपूर का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ALT बालाजी है, जिसपर वे एकदम अलग और होश उड़ाने वाला कंटेंट दर्शकों के लिए परोसती हैं.

वहीं बात करें फिल्मों की तो एकता कपूर ने आयुष्मान खुराना कि ड्रीम गर्ल, राजकुमार राव संग लव सेक्स और धोखा, कंगना रनौत संग जजमेंटल है क्या, रागिनी एमएमएस समेत कई अलग-अलग फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. वहीं हाल ही में एकता कपूर अपने एक वेब शो को लेकर विवाद में फंस गईं. इस शो को लेकर बिग बॉस 13 में नजर आए हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता के खिलाफ मुंबई के एक थाणे में शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके अलावा अब एकता ने उसपर सफाई भी दे दी है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 ) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 @smritiiraniofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

  on

टीवी की इन हसीनाओ का कभी हुआ करता था राज, अब इंडस्ट्री से बना ली है दुरी

रामायण में अशोक वाटिका के सीन के लिए मंगाए थे असली पेड़

इंदुमति से छोटा भीम की नहीं हुई शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -